फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Salary not paid after two months of work; family members beat up the area manager.

Jalaun News: दो माह नौकरी के बाद नहीं दी सैलरी, परिजन ने एरिया मैनेजर को पीटा

Thu, 01 Oct 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Salary not paid after two months of work; family members beat up the area manager.
जालौन। एनजीओ में दो माह तक संविदा पर नौकरी कराने के बाद युवती को सैलरी नहीं देने पर बुधवार को उसके परिजन ने एरिया मैनेजर को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बुलाकर पीट दिया। बाद में दोनों पक्ष छिरिया मलकपुरा चौकी पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में मैनेजर ने युवती की बकाया सैलरी का भुगतान कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सड़क पर एक महिला द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने से हंगामा मच गया। मौके पर मौजूद लोगों को मामला समझ में नहीं आया। जानकारी करने पर पता चला कि पिटने वाला व्यक्ति एनजीओ मानव सेवा समिति का एरिया मैनेजर है। उसने पहाड़पुरा निवासी युवती को एनजीओ में आठ हजार रुपये प्रतिमाह की संविदा पर नौकरी पर रखा था। युवती ने करीब दो माह तक काम किया, लेकिन मैनेजर ने उसकी पूरी सैलरी का भुगतान नहीं किया। सैलरी मांगने पर अलग-अलग किस्तों में केवल दो हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन


बकाया रुपये नहीं मिलने से परेशान युवती बुधवार को परिजन के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पहुंची और मैनेजर को भी वहीं बुला लिया। उसके पहुंचते ही युवती और परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे लेकर छिरिया मलकपुरा चौकी पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी में मैनेजर ने युवती की बकाया सैलरी का भुगतान कर दिया। भुगतान होने के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed