फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Saheb, the pressure of the prime minister leaving the village

साहब, प्रधानपति गांव छोड़ने का बना रहे दबाव

Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Saheb, the pressure of the prime minister leaving the village
एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपते इकौना गांव के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
कदौरा। प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को शामिल करने की शिकायत के बाद प्रधानपति ग्रामीणों पर गांव छोड़ने का दबाव बना रहा है। इसकी शिकायत एक दर्जन ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत से की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रधानपति धांधली बरत रहा है। आवास योजना में कई ऐसे लोगों को आवास मिले हैं, जो पात्रता की श्रेणी में शामिल नहीं हैं। इकौना निवासी भाजपा नेता व मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह के नेतृत्व में रामप्रकाश, अशोक कुमार, संतोष कुमार, शिवराम, रामबाबू, रज्जन खुशाली, शिवमोहन ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में एक दर्जन से अधिक ऐसे लोगों को सुविधा शुल्क लेकर शामिल करा लिया गया हैं, जिनके पास पहले से ही जमीन जायदाद के अलावा बडे़ वाहन हैं।
विज्ञापन

   ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दिनों इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी, जिसके बाद प्रधानपति एक महीने से ग्रामीणों पर तरह-तरह का दबाव बना रहा है। उधर, एडीओ पंचायत संतोष बाबू का कहना है कि मामला गंभीर हैं। जल्द ही इस मामले की जांच कराएंगे। यदि इस तरह का मामला पाया जाता हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed