{"_id":"584d95ad4f1c1b4b612c3397","slug":"rushed-to-promote-better-education-of-young","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दौड़े युवा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
फिनिश प्वाइंट गल्ला मंडी पहुंच कर नारेबाजी करते धावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा के क्षेत्र में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट से चिंतित शासन ने इसमें सुधार के लिए जो रोडमैप तैयार किया है उसमें जन सहयोग लेने की बात की र्गई है। इसी मंशा के तहत दौड़ेगा यूपी, बेहतर शिक्षा के लिए नारे के साथ मैराथन दौड़ का आयोजन पैक्स संस्था के सहयोग से समर्पण जन कल्याण समिति के तत्वाधान में रविवार को कोंच में किया गया।
एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, एसडीएम मोईन उल इस्लाम, सीओ ए.के शुक्ल, तहसीलदार भूपाल सिंह, प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर व समाजसेवी कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर एएसपी ने कहा कि बेहतर शिक्षा से ही बेहतर समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। सभी जानते हैं कि शिक्षा
तरक्की के दरवाजे खोलती है। इसके बावजूद लोग अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति खासे उदासीन रहकर न उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं बल्कि एक सभ्य और सुसंस्कृत राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना की भी अनदेखी करते हैं। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ का उद्देश्य बहुत ही पवित्र है और यह निश्चित रूप से अपने उद्देश्य की प्राप्ति में सफल होगा।
विज्ञापन
मैराथन दौड़ के दौरान अधिकारियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, मीडियाकर्मियों के अलावा विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। लोगों को बेहतर शिक्षा के लिए जागरूक किया। तहसील परिसर से प्रारंभ होकर यह दौड़ मुख्य राजमार्ग पर स्टेट बैंक, चंदकुआ, चौकी तिराहा, रेलवे क्रासिंग, रेलवे रोड होती हुई दौड़ अपने गंतव्य गल्ला मंडी
परिसर में समाप्त हुई। मैराथन रूट पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। इस दौरान कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने भी मैराथन में हिस्सा लिया। इससे पूर्व आयोजक संस्था की कार्यक्रम प्रबंधक शिवानी श्रीवास्तव व राधेकृष्ण ने अतिथियों का बैज अलंकरण किया। एसडीएम मोईन उल इस्लाम व सीओ एके शुक्ल ने कहा कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा
दिलाना हर अभिभावक का दायित्व है। शिवानी श्रीवास्तव ने दौड़ के महत्व और उद्देश्य के बारे में बताया। इस दौरान एसएसआई अजय कुमार सिंह, एसआई रवींद्र कुमार त्रिपाठी, संजीव यादव, विनोद कुमार त्रिपाठी, उदयपाल सिंह, सूर्यदीप सोनी, डॉ. मृदुल दांतरे, सभासद राघवेंद्र तिवारी, ऋषि झा, निखिल सोनी, देशराज सिंह जादौन, शिवांग दुबे, हिमांशु राठौर, संजय सिंघाल, केके यादव, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, दीपेन्द्र अग्रवाल, फारुख, प्रांजुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।