फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   rupees,festival,pooja,shop,cloth marchent

साडिय़ों के साथ करवा और पूजन सामग्री की बिक्री बढ़ी

Wed, 20 Oct 2021 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
rupees,festival,pooja,shop,cloth marchent
बाजार में चलनी खरीदती महिलाएं। - फोटो : ORAI
उरई। इस बार करवाचौथ 24 अक्तूबर को है। जिसके चलते करवा चौथ के त्यौहार को लेकर बाजारों में भीड़ दिखाई देने लगी है। महिलाओं ने साड़ियों से लेकर करवा व अन्य पूजन सामग्रियों की खरीदारी शुरू कर दी है। मिट्टी के अलावा पीतल और चांदी के करवा भी खूब खरीदे जा रहे हैं। वहीं सजने-संवरने के लिए यूटी पार्लरों की बुकिंग का भी सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार करवा चौथ 24 अक्तूबर यानि रविवार को है। समय कम होने के कारण अब बाजारों में पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। घंटाघर, बलदाऊ चौक, जिला परिषद, स्टेशन रोड आदि की बाजारों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ नजर आ रही थी। सबसे अधिक भीड़ साड़ियों और बर्तनों की दुकानों पर थी। दुकानदारों का कहना है कि इस बार साड़ियों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। 700 से लेकर 2000 रुपये की कीमत वाली साड़ियाें की बिक्री अधिक हैं। फिलहाल बिक्री की रफ्तार बढ़ने के आसार हैं। साड़ियों के बाद बर्तनों की दुकानों में स्टील व पीतल के करवे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। जिनकी कीमतें 500 से लेकर 4000 रुपये वजन के हिसाब से हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं पूजा के लिए चांदी के करवे भी पसंद कर रही हैं। इन मंहगे करवों के बीच पुराने परंपरागत मिट्टी के करवों का अपना अलग ही क्रेज बना हुआ है और सर्वाधिक बिक्री मिट्टी से बने करवा की हो रही है। ठेले व दुकानों में सजे मिट्टी के छोटे बड़े करवों की कीमत 25 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। इसके बाद पूजन सामग्री भी हाथों हाथ ली जा रही है। जिसमें करवा चौथ का कलेंडर, चलनी, सीक आदि सामान शामिल है। सुशील नगर निवासी सिया ने बताया कि वे सास के साथ बाजार खरीदरी करने आई हुई है। महंगाई बहुत है। पर त्योहार है तो हाथ तो खोलना ही पड़ेगा, तीन साड़ियां खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed