फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ruckus over extortion by transgender people in Antyodaya Express, one arrested

Jalaun News: अंत्योदय एक्सप्रेस में किन्नरों की वसूली को लेकर हंगामा, एक गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over extortion by transgender people in Antyodaya Express, one arrested
उरई। ट्रेनों में यात्रियों से किन्नरों की वसूली की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को मुंबई से छपरा जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (22584) में वसूली से रोकने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने एक किन्नर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दरअसल, अंत्योदय एक्सप्रेस दोपहर 12:46 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही कुछ किन्नर कोचों में चढ़ने लगे। प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान ओपी पटेल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मना करने के बावजूद जब वे नहीं माने तो कहासुनी के बाद हाथापाई की स्थिति बन गई। आरपीएफ जवान ने एक किन्नर को पकड़कर रेलवे थाने ले जाकर उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि शहर के मोहल्ला रामकुंड करसान रोड निवासी किन्नर नीलम उर्फ गुरु नैना के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


साथी को छुड़ाने पहुंचे किन्नरों ने किया हंगामा
इसी बीच, पकड़े गए किन्नर को छुड़ाने पहुंचे अन्य किन्नरों ने प्लेटफार्म नंबर एक स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सामने एक वेंडर के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने की खबर मिलते ही सभी किन्नर मौके से भाग गए। किन्नरों को शक था कि इसी वेंडर ने उनके ट्रेन में चढ़ने की सूचना आरपीएफ को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ट्रेनों में अवैध वसूली रोकने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति चोरी-छिपे ट्रेनों में वसूली करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अभिषेक कुमार यादव, इंस्पेक्टर आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed