{"_id":"613e47c18ebc3e3ee67ea17b","slug":"road-sdm-palika-co-gate-orai-news-knp651802316","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त किया गया जर्जर प्रवेश द्वार को कराया गया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त किया गया जर्जर प्रवेश द्वार को कराया गया ध्वस्त
कालपी। स्थानीय नगर के मुख्य बाजार टरननगंज के 170 वर्ष पुराने ऐतिहासिक उरई प्रवेश द्वार के जर्जर होने पर मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। ईंट और गुम्मे से बने जर्जर द्वार को तोड़ने के लिए एसडीएम कौशल कुमार व इंजीनियरों ने सुरक्षा के काफी प्रबंध किए थे।
विज्ञापन
बताते चलें कि ब्रिटिश शासन काल में तत्कालीन गवर्नर की ओर से कालपी में 4 विशाल प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया था। चारों द्वार के बीच में दुकानें निर्मित करके टरननगंज बाजार का शुरू किया गया था। मेन बाजार में स्थित उरई द्वार बहुत ही बदहाल स्थिति में था। द्वार की हालात खराब होने से दुर्घटना होने की आशंका प्रबल हो गई थी। नगर पालिका के द्वारा उरई फाटक के इर्दगिर्द के दुकानदारों को खाली करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिए गए थे। रविवार को एसडीएम/ प्रभारी अधिशासी अधिकारी कौशल कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, अवर अभियंता बृजेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह यादव आदि की उपस्थिति में जेसीबी से द्वार को तोड़ने का काम शुरू हुआ। इसके बाद क्रेन के माध्यम से उरई फाटक को गिराने का कार्य शुरू हुआ जो देर तक चलता रहा ध्वस्तीकरण अभियान के कारण बाजार की सड़क में आवागमन ठप रहा। द्वार के ध्वस्तीकरण अभियान के कारण आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से सामान को खाली करने के लिये जुट गए। पालिका के अवर अभियंता विजेंद्र सिंह ने कहा कि उरई फाटक के स्थान में सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।