फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,SDM,palika,co,gate

ध्वस्त किया गया जर्जर प्रवेश द्वार को कराया गया ध्वस्त

Mon, 13 Sep 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
road,SDM,palika,co,gate
कालपी में जर्जर द्वार तोड़ती जेसीबी मशीन - फोटो : ORAI
कालपी। स्थानीय नगर के मुख्य बाजार टरननगंज के 170 वर्ष पुराने ऐतिहासिक उरई प्रवेश द्वार के जर्जर होने पर मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। ईंट और गुम्मे से बने जर्जर द्वार को तोड़ने के लिए एसडीएम कौशल कुमार व इंजीनियरों ने सुरक्षा के काफी प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

बताते चलें कि ब्रिटिश शासन काल में तत्कालीन गवर्नर की ओर से कालपी में 4 विशाल प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया था। चारों द्वार के बीच में दुकानें निर्मित करके टरननगंज बाजार का शुरू किया गया था। मेन बाजार में स्थित उरई द्वार बहुत ही बदहाल स्थिति में था। द्वार की हालात खराब होने से दुर्घटना होने की आशंका प्रबल हो गई थी। नगर पालिका के द्वारा उरई फाटक के इर्दगिर्द के दुकानदारों को खाली करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिए गए थे। रविवार को एसडीएम/ प्रभारी अधिशासी अधिकारी कौशल कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, अवर अभियंता बृजेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह यादव आदि की उपस्थिति में जेसीबी से द्वार को तोड़ने का काम शुरू हुआ। इसके बाद क्रेन के माध्यम से उरई फाटक को गिराने का कार्य शुरू हुआ जो देर तक चलता रहा ध्वस्तीकरण अभियान के कारण बाजार की सड़क में आवागमन ठप रहा। द्वार के ध्वस्तीकरण अभियान के कारण आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से सामान को खाली करने के लिये जुट गए। पालिका के अवर अभियंता विजेंद्र सिंह ने कहा कि उरई फाटक के स्थान में सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed