फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road constructed at a cost of Rs 3.73 crore started crumbling after construction

Jalaun News: निर्माण के बाद उखड़ने लगी 3.73 करोड़ से बनी सड़क

Fri, 31 May 2024 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 31 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Road constructed at a cost of Rs 3.73 crore started crumbling after construction
कालपी। नगर के मुख्य बाजार टरननगंज में हाल में ही सीसी सड़क का निर्माण हुआ है। जिसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई जगह पर सड़क में मानक विहीन काम किया गया है। इसके चलते सड़क उखड़ रही है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग ने 3.73 करोड़ की लागत से कराया जा रहा था।
विज्ञापन

ठेकेदार ने लगभग पांच माह पहले मंद गति से सड़क का निर्माण चालू किया था। नगर निवासी सत्येंद्र, लोकेंद्र, राहुल, विपिन, विवेक, कौशल ने बताया कि इस सड़क के निर्माण में बालू की जगह डस्ट का प्रयोग किया गया है। इसलिए इस सड़क की गिट्टी उखड़ कर गिरने लगी है। सड़क में जगह-जगह दरार भी आ गई है। जिससे इस सड़क के गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं जेई बृजेंद्र शंखवार ने बताया कि सड़क के निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है। अगर यह सड़क कहीं भी उखड़ती दिखाई देती है, तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed