फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,ambulance,SDM,driver,block

प्रशासन के दबाव में 15 एंबुलेंस की गाडिय़ा की छोड़ी, आंदोलन रहा जारी

Wed, 28 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
road,ambulance,SDM,driver,block
देर रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एकत्र एंबुलेंस चालक - फोटो : ORAI
उरई। प्रशासन से बातचीत के बाद नौ ब्लाक और पांच तहसीलों पर एक-एक एंबुलेंस को खड़ा कर दिया गया है। बावजूद इसके मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं कर्मचारियों का प्रदर्शन भी जारी रहा। बुधवार को कर्मचारियों ने जीआईसी स्कूल के मैदान में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। वहीं, देर शाम जिला प्रशासन ने सख्ती से साथ सभी एंबुलेंस की गाड़ियों को छोड़ कर्मचारियों पर दबाव बनाया। जिसको लेकर प्रशासन व कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। एंबुलेंस चालकों का आरोप है कि देर रात पुलिस प्रशासन ने उनसे जबरन गाड़ियों की चाभियां छीन ली। इसके बाद जमीन पर लाठियां पटकते हुए खदेड़ दिया। एंबुलेंस चालकों की बड़ी संख्या जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचीं। जहां पर धक्कामुक्की में मामूली रूप से चुटहिल हुए चालकों को इलाज किया गया।
विज्ञापन

कालपी मार्ग से हटकर एंबुलेंस कर्मियों का धरना प्रदर्शन जीआईसी के पास संचालित रहा। जिले के एंबुलेंस कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पुलिस ने धरना स्थल से उनकी गाड़ियां भी हटवा दी थी। कर्मचारियों ने हुंकार भरते हुए एलान किया कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रखेंगे। धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि समस्याओं को शासन स्तर पर अवगत कराने के बाद भी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। मांगों को पूरा न किया गया तो हड़ताल जारी रखेंगे। जिला अस्पताल के हेल्प डेस्क अंजू वर्मा ने कहा कि प्रशासन हम लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। जिससे अब हम लोग प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। अब 25 हजार कर्मियों की नौकरी संकट में है। एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के कारण सारा दिन मरीजों की जान सांसत में रही। वहीं देर शाम एसडीएम सत्येंद्र सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों की तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान रोहित कुमार, धीर सिंह, रोहित शाक्य, मनीष कुमार आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed