फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   RO Water Plant raided, wrapped in two

आरओ वाटर प्लांटों पर छापेमारी, दो लपेटे में

Fri, 20 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 20 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
RO Water Plant raided, wrapped in two
औद्योगिक आस्थान स्थित आरओ वाटर प्लांट का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड में पानी की दिन पर दिन बढ़ती किल्लत को देखते हुए डीएम उन संस्थानों पर सख्त हुई हैं जहां पानी की बर्बादी हो रही है। ठंडे और शुद्ध पेयजल के नाम पर घरों, दुकानों, शादी घरों में प्रदूषित पानी की सप्लाई करने वाले आरओ वाटर प्लांटों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस के साथ तीन
विज्ञापन


प्लांटों पर छापेमारी की। इनमें दो में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है। इस दौरान एक प्लांट नियम से चलता मिला लेकिन उसे भी सख्त हिदायत दी गई है। बुंदेलखंड में जल स्रोतों के लगातार सिकुड़ने से पानी के लिए मारामारी की स्थिति है। ऐसे में जिलाधिकारी संदीप कौर ने पानी की बर्बादी रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


आरओ वाटर प्लांटों को भी पानी की बर्बादी का वायस माना है। जिले भर में चल रहे इन प्लांटों की वैधानिकता आदि देखने के निर्देश उन्होंने उपजिलाधिकारियों को दिए हैं। शुक्रवार को एसडीएम कोंच गोरेलाल शुक्ला की अगुवाई में कोतवाल मनवीर सिंह और एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा सहित पुलिस फोर्स ने कोंच के तीनों प्लांटों पर छापेमारी की। टीम के छापे में
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक आस्थान स्थित देवांश इंडस्ट्रीज जहां रनधारा आरओ वाटर सप्लाई की जाती है, वैध रूप स चलता मिला। संचालक अमित निरंजन ने बताया कि तीस फीसदी पानी बेकार


चला जाता है। इसे रोकने के निर्देश देते हुए एसडीएम ने उसका डिस्पोजल गड्ढे में करने को कहा ताकि पानी जमीन के अंदर चला जाए। इसके बाद नदीगांव रोड तथा तिलक नगर में कृष्णा श्रीवास्तव के मकान में किराएदार शहजाद द्वारा संचालित होने वाले प्लांटों पर भी छापा डाला गया तो दोनों बंद मिले। इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात एसडीएम ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed