फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   riki aur adm banker suni samasya

रिंकी डीएम और एडीएम बनकर कुर्सी पर बैठी अंशिका

Thu, 28 Jan 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
riki aur adm banker suni samasya
डीएम की कुर्सी पर बैठी रिंकी - फोटो : ORAI
उरई। यूपी स्थापना दिवस के तहत मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जिले की छात्राओं को कुछ क्षणों के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनाकर उन्हें डीएम, एडीएम की कुर्सी पर भी बैठाया गया। इन छात्राओं ने न सिर्फ पदभार ग्रहण किया बल्कि फरियादियों की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के अंतर्गत एसआर इंटर कालेज के कक्षा 11 की छात्रा रिंकी को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया, जबकि सूरज ज्ञान इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा अंशिका जाटव को एक दिन के लिए एडीएम बनाया गया। इस दौरान दोनों ही छात्राओं ने डीएम डॉक्टर मन्नान अख्तर व अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार के साथ मिलकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। छात्राओं का कहना है कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगे और आईएएस बनकर देश की सेवा करेंगी। डीएम बनी रिंकी का कहना है कि अभी तक उन्होंने सिर्फ जिलाधिकारी कार्यालय के विषय में सुना था, लेकिन प्रशासन की इस पहल की वजह से उन्हें यह सब जनाने का अवसर मिला। डीएम और एडीएम ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। एसएआर इंटर कालेज के प्रबंधक अशोक राठौर ने प्रशासन के इस कदम की सरहना की।
विज्ञापन

एआरटीओ बनी अपराजिता शर्मा
जालौन। आनंदी बाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा अपराजिता शर्मा ने भी कुछ देर के लिए ही सही पर एआरटीओ का पद संभाला। उरई में एआरटीओ सोमलता यादव ने छात्रा का स्वागत करते हुए उसे परिवहन कार्यालय की कार्य प्रणाली को समझाते हुए एक दिन के लिए उसे के पद पर आसीन किया। अपराजिता शर्मा ने कार्यालय संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। यह नगर जालौन में पहली बार है, जो किसी छात्रा ने यह गौरव प्राप्त किया। उधर, छात्रा की इस उपलब्धि पर भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी एवं कीर्ति द्विवेदी ने अपराजिता शर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

एडीएम की कुर्सी पर अंशिका।

एडीएम की कुर्सी पर अंशिका।- फोटो : ORAI

आरटीओ का चार्ज संभालती अपराजिता

आरटीओ का चार्ज संभालती अपराजिता- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed