{"_id":"657b51839cc2df4f1408e224","slug":"revenue-and-police-team-that-went-to-remove-encroachment-returned-empty-handed-orai-news-c-224-1-ori1001-8273-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अतिक्रमण हटाने गई राजस्व व पुलिस की टीम खाली हाथ लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अतिक्रमण हटाने गई राजस्व व पुलिस की टीम खाली हाथ लौटी
विज्ञापन
कुठौंद। शिकायत पर अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस व राजस्व की टीम ने जैसे ही एक व्यक्ति के बुलडोजर से पिलर हटाए तो महिलाएं उग्र हो गई। महिलाओं को उग्र होते देख टीम चकरोड के कब्जा हटवाकर लौट आई।
ब्लाक के रूरा निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी ने शिकायत की थी कि नाथ समुदाय के लोगो ने कई वर्षों से परती की जगह पर कब्जा कर लिया है। जमीन को कब्जा मुक्त किया जाए। इस पर गुरुवार को नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, कानूनगो, दो लेखपाल व पुलिस टीम के साथ मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो जैसे ही टीम ने बुलडोजर से एक व्यक्ति के पिलर हटाए तो वहां मौजूद नाथ संप्रदाय की महिलाए उग्र होने लगी।
मामला बिगड़ता देख प्रशासन बैकफुट पर आया और चकरोड का कब्जा हटवाकर कार्रवाई बंद कर दी। नायब तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण की शिकायत पर नापतौल कराई गई है। जिसमे चकरोड को कब्जा मुक्त किया गया है। वही शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र तिवारी का कहना है कि नई परती में एक दर्जन से अधिक लोगो ने कब्जा कर लिया है। जिसको कब्जा मुक्त होना था। जो नही हुआ है। नाथ संप्रदाय के लोगो का कहना है कि हम लोग वर्षो पुराने हैं। इन्हीं ग्रामीणों ने हमे बसाया था। अब हमे हमारे घरों से बेघर किया जा रहा है।