फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Return to work or budget

काम कराएं या फिर बजट लौटाएं

Fri, 20 May 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 20 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Return to work or budget
अफसरों की बैठक लेतीं डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला
पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि से कराए गए विकास कार्यो की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में वर्ष 2010-11 से 2015 -16 तक कराए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी गई। डीएम संदीप कौर ने खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि या तो वह काम पूरा कराएं या फिर बजट को लौटा
विज्ञापन


दें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बैठक में जालौन ब्लाक के खंड विकास अधिकारी से बीआरजीएफ के कार्यो की रिपोर्ट ली। उन्हें निर्देश भी दिया कि जो कार्य निर्माणाधीन हैं उन्हें तत्काल पूर्ण कराएं। इसमें पेयजल परियोजनाओं एवं सिंचाई के संसाधनों को लेकर डीएम का रुख सख्त रहा। बीआरजीएफ से जिले में 31 नलकूप स्थापित कराए
विज्ञापन


जाने थे लेकिन अभी तक सिर्फ 18 ही चालू हो पाए हैं। इसमें से 13 नलकूपों के अधूरे काम को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई और कहा कि काम जल्द पूरा किया जाए या फिर जिला पंचायत को पैसा वापस कर दिया जाए। पैसा दबाए जो अधिकारी बैठे हैं उनकी खैर नहीं। इसके लिए 24 मई तक का अल्टीमेटम दिया है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआर यादव ने कार्यो की सूची प्रस्तुत की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, सीडीओ एसपी सिंह, पीडी चिंत्रसेन सिंह, प्रमोद कुमार चंद्रोल, सुशील कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed