फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Resolve to conserve birds

पक्षियों के संरक्षण का संकल्प दोहराया

Tue, 12 Nov 2019 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Resolve to conserve birds
संगोष्ठी में बोलते पर्यावरण प्रहरी अमित इतिहास - फोटो : ORAI
उरई। राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर प्रकृति की सबसे अनमोल धरोहरों में से एक पक्षियों को बचाने व उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रकृति प्रेमियों को संकल्प लेना चाहिए। यह बात पर्यावरण प्रहरी व सामाजिक कार्यकर्ता अमित इतिहास ने पर्यावरण सुरक्षा संकल्प विषयक संगोष्ठी में कही।
विज्ञापन

इटौरा के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में अमित इतिहास ने बताया कि 12 नवंबर 1896 को ही ख्याति प्राप्त पक्षी विशेषज्ञ डॉ सलीम अली की जयंती होती है। इन्हें भारत में पक्षी मानव के नाम से भी जाना जाता था। पक्षी विशेषज्ञ सलीम अली की जयंती को सरकार ने राष्ट्रीय पक्षी दिवस घोषित किया है। गोष्ठी में उपस्थित प्रकृति प्रेमियों ने प्रण लिया कि जाने अनजाने कभी भी पक्षियों को कोई तकलीफ नहीं पहुंचाई जाएगी। इतना ही नहीं पक्षियों के संरक्षण में योगदान भी करेंगे। इस दौरान जितेंद्र द्विवेदी, अशरफ अली, शिवम तोमर, शिवम चौहान, डॉ विनोद पुरवार, आराधना चौहान, पीयूष मिश्रा, सलमान मंसूरी, विजय द्विवेदी, मुन्ना लाल शर्मा, धर्मेंद्र सविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed