फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Republic Day preparations complete, program today

गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयारियां पूरी

Wed, 26 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Republic Day preparations complete, program today
शहीद भगत सिंह चौराहा तिरंगे से सजाया गया - फोटो : ORAI
उरई। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। परिसर को देशभक्ति के रंगों से सजाया गया है। केसरिया, हरे और सफेद रंग के गुब्बारे ग्राउंड की सुंदरता और बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सलामी और बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिसार निरीक्षक पारस नाथ चौधरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुबह नौ बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आएगी। परेड के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन 9:20 बजे ध्वजा रोहण कर पुलिस परेड की सलामी लेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस परेड में पुलिसकर्मियों की आठ टोलियां शामिल होगी। वहीं फायर सर्विस, 112, कंट्रोल रूम, दस्ता वाहन, ऐंबुलेंस आदि भी परेड के मुख्य आकर्षण होगे। कोविड नियमों का पालन कराने को लेकर इस बार प्रत्येक टोली में 18 से 21 पुलिसकर्मी रहेंगे। सभी पुलिसकर्मी मास्क का प्रयोग करेंगे। वहीं ग्राउंड में भी ज्यादा भीड़ नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

चौराहों व सरकारी भवनों की हुई सजावट
जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न पार्कों, चौराहों और सरकारी भवनों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। वहीं शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की भी साफ सफाई कराकर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंगलवार को शहर के आंबेडकर चौराह, शहीद भगत सिंह चौराहा, टाउन हाल, सरदार पटेल चौराहा, माहिल तालाब स्थित गांधी चबूतरा सहित आदि स्थानों पर साज सज्जा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता आज
उरई। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आरके यादव ने बताया कि जिला खेल कार्यालय इंदिरा स्टेडियम के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया जाएगा। इसके बाद 11.30 बजे पांच किलोमीटर पुरुष वर्ग और तीन किलोमीटर महिला वर्ग की क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता होगी। बाद में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों में शिक्षक मनाएंगे गणतंत्र दिवस
उरई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी गणतंत्र दिवस मनाएंगे। उन्होंने सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से कहा है कि 26 जनवरी को विद्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और सुबह दस बजे ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रम आवश्यक रूप से कराएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम कोविड नियमों के अनुरूप किया जाए।

26 जनवरी को लेकर पुलिस लाइन को सजाते रिक्रूट

26 जनवरी को लेकर पुलिस लाइन को सजाते रिक्रूट- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed