फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Reprimand the officers had DM

डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार

Mon, 19 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 19 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Reprimand the officers had DM
बैठक लेतीं डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला स्वास्थ्य समिति की सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकारा। कहा कि जब बाहर से दवा खरीदना पड़ेगी तो लोग सरकारी अस्पताल क्यों आएंगे। बाहर की दवा पर रोक लगाने के साथ जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य योजनाओं में प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने कहा कि
विज्ञापन


लापरवाह एएनएम व आशा कार्यकत्री के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक काम नहीं होगा। पंजीयन रिपोर्ट भी संतोष जनक नहीं मिली।  बैठक में कहा गया कि अस्पताल में महिलाओं के प्रसव को घरेलू प्रसव दिखा देने की रिपोर्ट भी उन्हें मिल रही है। इसके अलावा कई केंद्रों पर भुगतान के मामले बड़ी संख्या में लंबित हैं। भुगतान की समस्या का समाधान कराएं। दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के
विज्ञापन


लिए सीएमओ को निर्देश दिए। फीडिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले कंप्यूटर आपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहा। अफसरों से कहा कि लापरवाह स्टाफ की रिपोर्ट सीएमओ को दें। सीएचसी व
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी में आपूर्ति को लेकर ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि ऐसे ठेकेदार का अनुबंध तत्काल खत्म किया जाए। इस मौके पर सीएमओ डा. अशोक कुमार, डा. बीएम खेर, डा. धर्मेंद्र. डा, सुग्रीव बाबू, डा. सुनीता बनौधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed