फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report of murder on priest on brother's Tahrir

Jalaun News: भाई की तहरीर पर पुजारी पर हत्या की रिपोर्ट

Sun, 02 Jul 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 02 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Report of murder on priest on brother's Tahrir
उरई। मंदिर के समीप खेतों में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पुजारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी ने रुपयों के लेनदेन की वजह से घटना करने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना व मरगाया के बीच में बने बखत बाबा के मंदिर के पास शनिवार को बबीना गांव निवासी राजकुमार (30) का शव खून से लथपथ खेतों में पड़ा मिला था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को जानकारी के बाद मंदिर के पुजारी पर हत्या का शक गया था। जो की घटना के बाद से ही फरार था। पुलिस ने मृतक के भाई अमर सिंह की तहरीर पर महोबा जिले के खरेला गांव निवासी पुजारी आनंद कुमार पांडे पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंदिर में आए दान को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने नुकीले हथियार से उसकी हत्या कर दी थी। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed