{"_id":"657602e97ca8190a7308b497","slug":"repair-done-in-a-week-road-uprooted-again-after-two-months-orai-news-c-224-1-ori1004-8048-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एक सप्ताह में हो गई मरम्मत, दो महीने बाद फिर उखड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एक सप्ताह में हो गई मरम्मत, दो महीने बाद फिर उखड़ी सड़क
विज्ञापन
आटा। निर्माण और मरम्मतीकरण के कार्यों में भ्रष्टाचार और लापरवाही इतनी है कि औपचारिक काम कर जनता को परेशान कर दिया जाता है।
करीब 10 साल पहले बने आटा-बीजापुर रजबहा संपर्क मार्ग को शाहजहांपुर गांव तक करीब पांच किलोमीटर सड़क का मरम्मतीकरण किया गया था। बेतवा नहर विभाग की ओर से एक सप्ताह में इस कार्य को पूरा कर लिया गया, जो दो महीने बाद फिर से उखड़ गई। इस मरम्मतीकरण कार्य में 24 लाख रुपये खर्च हुए थे, अब यह सड़क फिर से सुधारीकरण के लिए तैयार है। पड़ताल की गई तो इस सड़क पर करीब 40 छोटे-बड़े गड्ढे थे और जगह-जगह बजरी उखड़ने से ब्रेक लगने पर वाहनों के फिसलकर दुर्घटना होने का खतरा था।
इस सड़क से बीजापुर, शाहजहांपुर, कोहना, उसरगांव, टिकावली, सैदपुर, सरसेला, पिपरौंधा, परा आदि गांव जुड़े हैं। यहां से प्रतिदिन विद्यालय, सरकारी ऑफिस, आटा थाना और कालपी तहसील जाने के लिए काफी संख्या में लोग इस सड़क से गुजरते हैं। खराब सड़क होने की वजह से बारिश के दिनों में लोगों का फेर बढ़ जाता था। इसी साल अक्तूबर में इस सड़क के मरम्मतीकरण का काम शुरू हुआ। पांच किलोमीटर की सड़क के गड्ढे पाट दिए गए। उसके बाद लोगों का आवागमन बढ़ गया। दो महीने बाद यह फिर तस्वीर तैयार हो गई। इस सड़क पर करीब 40 आधा फीट से दो फीट तक के गड्ढे हो गए हैं। कई जगह बजरी उखड़कर पसर जाने से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
बेतवा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता धर्म घोष ने बताया कि सर्दी और बारिश की वजह से गड्ढे हो गए हैं। सड़क दोबारा बनाई जाएगी।
बीजापुर निवासी रामौतार ने बताया कि बीजापुर -शाहजहांपुर संपर्क मार्ग पर उखड़ने की वजह से दो पहिया वाहन सवार गिर रहे हैं। अचानक ब्रेक लगाने से टायर फिसलता है और दुर्घटना हो जाती है।
विज्ञापन
कोहना निवासी बीडीसी मोनू सिंह 10 साल बाद सड़क ठीक हुई तो सुविधा हो गई थी। लेकिन, इसे ठीक करने में लापरवाही की गई। इस वजह से फिर वही समस्या शुरू हो गई है।