फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Relief from humidity and heat, 10 mm of rain fell

Jalaun News: उमस और गर्मी से मिली राहत, दस मिमी हुई बारिश

Mon, 15 Sep 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Relief from humidity and heat, 10 mm of rain fell
उरई। शहर में कई दिनों से उमस और चुभती गर्मी से परेशान लोगों को रविवार को आखिरकार राहत मिली। दोपहर में जहां चिलचिलाती धूप ने आग सी बरसाई, वहीं शाम होते-होते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आसमान पर अचानक काले बादल छा गए और धीरे-धीरे रिमझिम फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। रविवार को करीब दस मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन




करीब तीन घंटे तक हुई रुक-रुककर बारिश ने न सिर्फ तपिश कम कर दी, बल्कि कई दिनों से लोगों को जकड़े हुए उमस भरे मौसम से भी निजात दिलाई। शाम तक आसमान से लगातार फुहारें गिरती रहीं और देर रात तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई। देर शाम हुई बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया और जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया। हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने माहौल को सुहाना बना दिया। अचानक अंधेरा छाने के कारण बाजार की कई दुकानें समय से पहले ही बंद होने लगीं और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी और उमस से बेहाल लोग इस बारिश का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर राहत तो दी ही, साथ ही खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह पानी नुकसान करेगा तो वहीं कई जगह पर अभी भी बारिश का पानी खाली नहीं हुआ था, वहां पर समस्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed