फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rebar fell on laborer's head, death

Jalaun News: मजदूर के सिर पर गिरी सरिया, मौत

Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rebar fell on laborer's head, death
उरई। भवन निर्माण में काम कर रहे मजदूर के ऊपर छत से सरिया गिर गई। गंभीर रूप से घायल मजदूर को साथ में काम कर रहे लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के सरीला निवासी कल्याण साहू (40) मजदूरी करता था। शहर कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव के सरकारी स्कूल में बन रहे भवन में दो माह से मजदूरी कर रहा था। बुधवार की शाम कल्याण नीचे काम कर रहा था। स्कूल की दूसरी मंजिल पर सरिया काटे जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान एक सरिया उसके सिर पर गिर गई। सरिया उसके उसके सिर में धंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने सरिया निकालकर उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। वहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र प्रदीप ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने अस्पताल ले जाने के लिए अपनी गाड़ी देने से मना कर दिया, जब अन्य मजदूरों ने विरोध किया तो ठेकेदार ने गाड़ी तो दे दी, लेकिन इलाज कराने के लिए न ही पैसे दिए और नहीं साथ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed