फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ration material given to workers in quarantine centers

क्वारंटीन सेंटरों में मजदूरों को दी राशन सामग्री

Fri, 15 May 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ration material given to workers in quarantine centers
प्रवासी कामगारों को भोजन देते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : ORAI
माधौगढ़/रामपुरा/काेंच। विधायक मूलचंद निरंजन, एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, ज्योतिष सिंह ने शुक्रवार को कुटरा और टीहर में क्वारंटीन किए गए मजदूरों को राशन सामग्री दी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी, कोतवाल सुनील सिंह, गुलाब कुशवाहाए आदि मौजूद थे। उधर, धमना में लेखपाल शिवभजन, प्रधान चंद्रभान, रोजगार सेवक गिरीश सिंह, आशा वर्कर सीमा ने क्वारंटीन ढाई दर्जन लोगों को राशन सामग्री बांटी। तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने बताया कि डेढ़ दर्जन गांवों में करीब छह सौ लोगों को राशन सामग्री वितरित की। ग्राम टीहर में विधायक मूलचंद निरंजन व एसडीएम सालिकराम ने 50 प्रवासी मजदूरों को राशन सामग्री बांटी। विधायक ने पिरौना गांव के पास मजदूर परिवारों को भोजन के पैकेट व मास्क मुहैया कराए। इस मौके पर मनोज पालीवाल, सुनील लोहिया, विवेक कुशवाहा, ऋतुराज प्रजापति, बृजेश निरंजन, शिवप्रताप सिंह तोमर बिरासिनी, अमित निरंजन, हरिश्चंद्र सीरौठिया, सुशील खरे, कार्तिक सोनिया, आकाश राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रवासियों को लंच पैकेट बांटे
उरई। प्रवासी मजदूरों को विहिप गोरक्षा प्रांत सह संयोजक ओमकार ठाकुर के नेतृत्व में झांसी-कानपुर हाईवे पर एट एसओ विनोद पांडेय की मौजूदगी में पिंडारी मोड़ और एट टोल प्लाजा पर पूड़ी सब्जी बांटी। इस मौके पर अमित पिंडारी, रामरूप परिहार, जेपी शिवहरे, मनीष, उदयवीर, भीम राजपूत, मोनू प्रजापति, पवन सोनी, सुशील परिहार, आनंद पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed