{"_id":"5755be484f1c1b613c9c53f3","slug":"rath-served-to-sensitize-farmers-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जागरूक करने निकली रथ सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जागरूक करने निकली रथ सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में किसान सेवा रथ को हरी झंडी दिखाती डीएम संदीप कौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। किसानों के हितोें के लिए शासन की ओर से संचालित योजनाओं की गांव गांव जाकर जानकारी देने के लिए कृषि विभाग की ओर से किसान सेवा रथ की शुरुआत की गई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट से किसान सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर डीएम संदीप कौर ने रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा रथ के जरिये किसानों को शासन की योजनाओं के बाबत जानकारी दी जाएगी। किसान रथ के साथ कृषि के जानकार भी होंगे, जो किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें नई जानकारियां देेंगे।
विज्ञापन
किसान सेवा रथ को हरी झंडी दिखाते समय डीएम संदीप कौर ने कहा कि शासन किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहा है। किसानों के लिए प्रदेश में लागू योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए किसान सेवा रथ की शुरुआत की गईं हैं। सेवा रथ गांव गांव जाकर किसानों को योजनाओं के बाबत जानकारी देने के साथ उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित करेंगे। डीएम ने कहा कि किसानों को चाहिए कि मिली जानकारियों का सदुपयोग करते हुए योजनाओं का लाभ उठाएं। शासन की मंशा है कि कोई भी किसान योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए किसान दुर्घटना बीमा योजना समेत इत्यादि योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं, ताकि योजनाओं के जरिए किसानों का उत्थान हो सके। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने बताया कि किसान रथ जनपद में 40 दिन तक चलेगा। इस दौरान 80 गांवों में भ्रमण करेगा। किसान रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक भी रहेंगे, जो किसानों को खेती संबंधी जानकारियां देंगे। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, एसडीएम संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन