फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ramzaan is the month of Rahmat divided into three parts

तीन भागों में बंटा है रहमत का माह रमजान

Sat, 02 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ramzaan is the month of Rahmat divided into three parts
पेश इमाम आरिफ काजी - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। इस्लामी कैलेंडर के 9वें माह रमजान मुबारक का महीना शुरू हो जाता है। इसमें मुस्लिम भाई सहरी, रोजा, इफ्तार और अन्य इबादतों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

4 मई को पहला अशरा रहमतों का पूरा होने जा रहा है। लॉकडाउन का भी दूसरा चरण 3 मई को पूरा हो रहा है। रमजान में तीन भागों में बांटा गया है। पहले दस रोजे रहमतों के, दूसरा अशरा बरकतों का और तीसरा अशरा मगफिरत का होता है। लॉकडाउन के चलते इस साल मस्जिदों में होने वाली इबादतें घरों पर ही की जा रही है।
विज्ञापन

ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद के पेश इमाम सलमान चिश्ती का कहना है कि अपने घर, खानदान और मुल्क की सलामती के लिए दुआओं का यह अच्छा मौका है। कहा कि इफ्तार और ईद की तैयारियों में फिजूलखर्ची रोककर यह रुपये लॉकडाउन में परेशान लोगों को मदद पहुंचाएं। स्कूल बंद हैं। ऐसे में हम घर में रहकर पढ़ाई के साथ रमजान के रोजे और इबादत कर रहे हैं। जो बच्चे रोजे की भूख-प्यास बर्दाश्त कर सकते हों, उन्हें रोजा रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद के पेश इमाम आरिफ काजी का कहना है कि यह रमजान माह अब तक का सबसे बेमिसाल है। कोरोना जैसी महामारी के बीच मुस्लिमों ने रोजे रखकर देश की हिफाजत के लिए अपने घरों में दुआ में देश की सलामती मांगे। लॉकडाउन की वजह से सभी लोग फुरसत में हैं। घर पर रहकर रोजा और सभी नमाजों और तरावीह के साथ तिलावत ज्यादा से ज्यादा कर अपने गुनाहों को माफ कराने की कोशिश करें।

पेश इमाम सलमान चिश्ती

पेश इमाम सलमान चिश्ती- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed