फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ramraja Club won by defeating Jhansi by seven runs.

Jalaun News: झांसी को सात रन से हराकर रामराजा क्लब जीती

Sat, 27 Dec 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ramraja Club won by defeating Jhansi by seven runs.
कोंच। कस्बे के उरई रोड स्थित मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के खेल मैदान में चल रही डीआई-14 क्रिकेट लीग सीजन-2 के अंतर्गत शुक्रवार को झांसी और रामराजा क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रामराजा क्लब ने झांसी की टीम को सात रन से हराकर जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर झांसी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामराजा क्लब के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ाने के कारण पूरी टीम 109 रन पर सिमट गई। झांसी की टीम को जीत के लिए 110 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम दबाव में आ गई और निर्धारित ओवरों में 102 रन ही बना सकी। इस तरह रामराजा क्लब ने मुकाबला 7 रन से अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रामराजा क्लब के शिवा सैनी को दिया गया। उन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 14 गेंदों में 38 रन बनाए और 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट भी झटके। मैच में अंपायर की भूमिका हरीश व अंकित ने निभाई, जबकि स्कोरर विनय कुशवाहा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमेंट्री आदित्य द्विवेदी, आदिल व हरिओम ने की। इस दौरान डीआई-14 टीम डायरेक्टर सचिन पाटकार सहित अंशुल कुशवाहा, आदित्य द्विवेदी, विनय कुशवाहा, मृदुल, सुमित कौशिक, प्रशांत कुशवाहा, अनिकेत कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed