{"_id":"5e88b56c8ebc3e77b63856d2","slug":"rampage-for-ration-card-holders-upset-orai-news-knp553741678","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए मची मारामारी कार्ड धारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के लिए मची मारामारी कार्ड धारक परेशान
विज्ञापन
जालौन में राशन की दुकान पर लगी भीड़
- फोटो : ORAI
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मदरालालपुर में राशन विक्रेता द्वारा राशन न देने की शिकायत कार्डधारकों ने एसडीएम कालपी से की है।
कार्डधारक शिवप्यारी व सिमिया ने बताया कि उसके पास अंत्योदय कार्ड था, लेकिन कोटेदार ने उसका नाम कटवाकर पात्र गृहस्थी में जोड़ दिया है। रामजानकी, सावित्री, हसन देवी, कुसुमा देवी, छोटी बिट्टी, अनार कली ने बताया कि उनके पास पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड है, लेकिन सूची से नाम नदारत है, जबकि फरवरी माह में राशन मिला था। हम लोग जब लेने गए तो कोटेदार कह रहा है, कि तुम्हारा नाम नहीं है। तुमको राशन नहीं मिलेगा हम लोगों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है।
मजदूरी के लिए भी नहीं जा पा रहे है, वही प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर ने बताया कि लालजी गांव का कोटेदार है। गांव में 34 अंत्योदय व 176 पात्र गृहस्थी के कार्ड है, लेकिन डेढ़ दर्जन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिला है। जिसकी शिकायत पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह से की थी जिसका कोई समाधान नहीं निकला कार्ड धारक परेशान है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है, जिन लोगों के पास राशन कार्ड है और उनका नाम सूची में नही है तो वह अपना आधार कार्ड संबंधित अधिकारी व कोटेदार के पास जमा कराएं। मौके पर पूर्ति निरीक्षक को भेजा जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान होगा।