फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ramnavmi is a happy devotee, Jai Shriram's echo

रामनवमी पर उमड़े भक्त, जय श्रीराम की रही गूंज

Wed, 05 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Wed, 05 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ramnavmi is a happy devotee, Jai Shriram's echo
जालौन में जुलूस में भगवान शंकर के वेश धारण किए युवक को शर्बत पिलाते यूसुफ अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। रामनवमी पर रामभक्तों के जोश के आगे सूरज की तपिश भी फीकी साबित हुई। जेल रोड स्थित ठड़ेंश्वरी मंदिर में सुबह से रामभक्तों और महिलाओं की भीड़ उमड़ी। ग्यारह बजे ही रामदरबार के सामने भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर और उसके बाहर की सड़क भगवा झंडों से पटी नजर आ रहीं थीं। दोपहर के बारह बजते ही महंत सिद्दन महाराज ने ज्यों ही भगवान राम का जन्म कराया। हजारों के जनसैलाब के बीच जय जय श्रीराम गूंज उठा। इसके बाद भगवान की आरती की गई। बैंड की धुनों में पुरुषों की तरह महिलाओं ने भी मंदिर प्रांगण में जमकर डांस किया।
विज्ञापन


इसके बाद डीजे की धुनों के बीच मंदिर से भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी नजर आ रहा था। तेज धूप और लपट के बावजूद यात्रा में शामिल रामभक्तों का जोश कहीं भी कम नजर नहीं आ रहा था। डीजे पर बज रहे भगवान के गीतों के बीच कारों, बाइकों और पैदल चलने वाले राम भक्तों का हुजूम जिधर से गुजरा, उन पर फूलों की बारिश की गई। यात्रा मंदिर से शुरू होकर कोंच बस स्टैंड, पीली कोठी, घंटाघर, मच्छर चौराहा, अंबेडकर चौराहा, जिला परिषद से जेल रोड होते हुए वापस ठड़ेश्वरी मंदिर पहुंची। इस मौके पर विधायक गौरीशंकर, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, सैलेंद्र पांडे, जगदीश तिवारी, अखिलेश डीहा, आदित्य अग्रवाल, शैलेश मिश्रा, सलिलकांत, मनोज ठाकुर, उमाशंकर चौहान, लक्ष्मणदास बवानी, युद्ववीर कंथरिया, राघवेंद्र सिंह, रीतेश तरसौलिया, अजय इटौरिया, शिवा सोनी आदि ंमौजूद रहे।
विज्ञापन


यू‌सुफ अंसानी ने भगवान की भी बुझाई प्यास
भगवान राम की शोभा यात्रा ने हिंदू-मुस्लिम एकता का भी संदेश दिया। भरी दोपहर जब तापमान 40 के आसपास चल रहा था, तब स्टाल लगाए मुस्लिमों ने न सिर्फ रामभक्तों को ही शर्बत पिलाया बल्कि झांकियों में सजे भगवान राम, शंकर, और कृष्ण को समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने अपने हाथों से शर्बत पिलाया। राजमार्ग पर यूसुफ के साथ चांद तारा, हसन खां, हलीम अंसारी आदि ने संतरे भी वितरित किए। इसी तरह पीली कोठी पर व्यापार मंडल के अशफाक खां व अस्पताल गेट पर जावेद अख्तर ने यात्रा का स्वागत किया। पद्मशाह बाबा की मजार पर कमेटी के पदाधिकारियों आरिफ कादरी, मुमताज रहमानी, मुन्ना बाबू, मुन्ना अंसारी, जमाल छोटू आदि ने भी बांहें फैलाकर राम भक्तों का स्वागत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारों में छका प्रसाद, उमड़ी भीड़
नवमी पर जगह जगह भंडारे का भी आयोजन किया। इसमें प्रसाद चखने के लिए भक्तों में होड़ सी मची रही। कालपी बस स्टैंड के पास हुए भंडारे में जदयू के सुरेश निरंजन, गुड्डू निरंजन, विष्णु शर्मा, नरेंद्र, केके शर्मा, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed