फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raise awareness about communicable diseases

Jalaun News: संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाएं

Mon, 26 Oct 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Raise awareness about communicable diseases
उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आने वाले खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों को चिह्नित कर उनका नियमित फॉलोअप करें। साथ ही लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करें। रविवार को आरोग्य मेले के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने स्वास्थ्य कर्मियों को ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ और एसीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम कॉलोनी और उमरारखेरा का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। दोपहर 3:15 बजे कांशीराम कॉलोनी केंद्र के निरीक्षण के दौरान 42 मरीजों को देखा जा चुका था। मरीजों को निशुल्क जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके बाद 3:50 बजे उमरारखेरा केंद्र पर आयोजित मेले का जायजा लिया। यहां निरीक्षण के समय तक 85 मरीजों का परीक्षण किया जा चुका था। दोनों केंद्रों पर स्टाफ उपस्थित मिला और दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थीं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक मिली। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


41 केंद्रों पर 1420 मरीजों का परीक्षण
जिले के 34 ग्रामीण और सात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 48 चिकित्सकों और 147 पैरामेडिकल कर्मचारियों ने सेवाएं दीं। कुल 1420 मरीजों में 723 पुरुष, 532 महिलाएं और 165 बच्चे शामिल रहे। 40 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 55 मरीजों की मलेरिया जांच, 23 की हेपेटाइटिस जांच और 20 लोगों की आंखों की जांच की गई। 44 गर्भवती महिलाओं का भी परीक्षण किया गया, जबकि सात मरीजों को एंबुलेंस से उच्च चिकित्सा केंद्रों पर भेजा गया। मेले में त्वचा रोग के 226, लिवर संबंधी समस्याओं के 237, श्वसन संबंधी समस्याओं के 137, बुखार के 117, मधुमेह के 108, उच्च रक्तचाप के 83 और खून की कमी के 21 मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed