फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   rain,train,winter,sun,hour

सुबह घने कोहरे के बाद निकली धूप ने दी राहत

Sat, 01 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
rain,train,winter,sun,hour
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : ORAI
उरई। चार दिन पहले हुई बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन से लोगों को शनिवार को राहत मिल सकी। सुबह घने कोहरे के बाद निकली धूप से जनमानस ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को बारिश के बाद से लुढ़के पारे ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया था। शनिवार को सुबह कोहरा होने के बाद करीब 10 बजे सूर्य देव के दर्शन होने के साथ लोगों के चेहरे खिले। दिनभर रही धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम होते ही फिर ठंडक हो गई।
--------
कुछ ट्रेनों का समय सुधरा
मौसम में सुधार होने के साथ शनिवार को कुछ ट्रेन तो मामूली लेट हुईं। जबकि कई ट्रेनों का समय बेपटरी भी रहा। राप्तीसागर एक्सप्रेस, संत कबीरनगर एक्सप्रेस, इंटरसिटी ट्रेनों समेत ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे देरी रही। कुशीनगर व साबरमती जैसे ट्रेनें भी लेटलतीफ रही।
विज्ञापन

----------
फोटो-18-मंशापूर्ण मंदिर के पास कंबल और लंच पैकेट बांटते सीओ। संवाद
जरूरतमंदों को बांटे कंबल
उरई। सदर सीओ विजय आनंद ने सर्दी से बचाव के लिए साधु संतों व जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। उन्होंने स्टेशन रोड, करमेर रोड, स्टेशन परिसर पर तकरीबन सैकड़ों गरीब असहायों को कंबल व लंच पैकेट का वितरण किया गया। इस दौरान साधु संतों को गरम कपड़ों का वितरण किया गया। इस दौरान पवन त्रिपाठी, विष्णुकांत नागर, अंकुर कैथेरी ने भी कंबल वितरण में सहयोग किया। इसी तरह कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने कंबलों का वितरण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed