फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   rain,ticket,rail,station,machine

बारिश से भीगे टिकट रोल, नहीं मिले प्लेटफार्म टिकट

Sun, 09 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
rain,ticket,rail,station,machine
उरई। रविवार को दोपहर में तेज बारिश से रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट रोल भीग गए। इसके चलते यात्रियों को प्लेटफॉर्म टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को दोपहर में तेज बारिश के चलते टिकट विंडो पर बने शेड से पानी टपकने लगा। जब तक कर्मचारी टिकट रोल बचाने का इंतजाम करते तब तक टिकट रोल पूरी तरह से भीग गया। इसके चलते कई यात्रियों को प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिल पाया।
स्टेशन पर बनी टिकट विंडो की छत कई सालों से क्षतिग्रस्त है। कई बार इसकी शिकायत मुख्य बुकिंग एवं पार्षद सुपरवाइजर (सीबीपीएस) सीपी सोनकर ने वरिष्ठ खंड अभियंता से लिखित रुप से की थी। पर निराकरण नहीं किया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि 3 दिनों से चल रही बारिश में कंप्यूटर प्रिंटर, रील व कई मशीनें भींग गई। सीबीपीएस ने बताया कि अगर यह जल्द ठीक नहीं हुआ तो कई लाख की मशीनें खराब होने की आशंका है। वही नया पाठकपुरा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिजनों को बरौनी ग्वालियर में बैठाने आए थे। इसके लिए प्लेटफॉर्म टिकट मांगा पर रोल भीगने की वजह से उन्हें नहीं मिल सका।
विज्ञापन

-----------
आरक्षण चार्ट भीगा
उरई। यही हाल मुख टिकट निरीक्षक कार्यालय का भी रहा। तेज बारिश के चलते छत पर लगी सीलिंग भीगने से गिर गई। जिससे आरक्षण चार्ट पानी में भीग गए। इसके चलते स्टाफ को परेशानी हुई। डिप्टी सीटीआई ज्ञानसिंह का कहना है कि कई बार वरिष्ठ खंड अभियंता को इस बारे में अवगत कराया पर स्थिति जस की तस रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed