{"_id":"5dc855da8ebc3e5b2a71baf6","slug":"railway-station-will-be-equipped-with-cctv-camera-orai-news-knp5250177110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी कैमरे से लैस होगा रेलवे स्टेशन, आज से शुरु होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी कैमरे से लैस होगा रेलवे स्टेशन, आज से शुरु होगा काम
विज्ञापन
उरई रेलवे स्टेशन
- फोटो : ORAI
उरई। रेलवे स्टेशन परिसर में सीसी कैमरे लगाए जाने का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। मुंबई की टेक्नोरेट कंपनी को सीसीटीवी कैमरे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। टीम में टेक्नीशियन आ गए है। वे निर्धारित प्वाइंटों पर कैमरे लगाएंगे। रेलवे के टेलीकाम विभाग सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरके अग्रवाल ने बताया कि हफ्ते भर में सभी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।
कैमरे लगाए जाने को लेकर टेलीकॉम विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय व जीआरपी थानाध्यक्ष ब्रजमोहन सैनी ने संयुक्त रणनीति बनाई। जिसमें तय हुआ कि सामान्य प्रतीक्षालय, प्रथम श्रेणी वेटिंग रूम, पार्सल घर, टिकट विंडो, आरक्षण विंडो, सरकुलेटिंग एरिया, मालगोदाम साइडिंग, फुट ओवर ब्रिज पर कुल साठ सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।
इसके लिए आरपीएफ थाना परिसर में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। कंट्रोल रूम बनाने की जिम्मेदारी हैदराबाद की कंपनी को दी गई है। जो मानीटर, यूपीएस आदि व्यवस्थित करेगी। इसके पहले रेलटेल कंपनी ने सर्वे कर प्वाइंट निर्धारित किए थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि कंट्रोल रूम में आरपीएफ के तीन स्टाफ लगाया जा गया है। जो आठ आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे, इसके अलावा एक अतिरिक्त स्टाफ भी रहेगा। इसके लिए उन्होंने मंडल मुख्यालय से छह स्टाफ की मांग की है ताकि स्टाफ की कमी पूरी की जा सके।
विज्ञापन
झांसी से आई टीम ने पकड़े वेंडर
उरई। पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 15030 से पुणे एक्सप्रेस में झांसी से आई आरपीएफ की स्पेशल टीम के सदस्य महाराज सिंह, जगवीर, शेखर व भानुप्रताप ने छापा मारकर सलमान निवासी पुखरायां, विनोद निवासी इंदिरानगर, लोकेश निवासी झांसी को पकड़कर आरपीएफ थाने के हवाले कर दिया। जहां उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई है। संवाद