फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Railway station test arrangements

एडीआरएम ने रात में किया स्टेशन का औचक निरीक्षण

Tue, 26 Jul 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Railway station test arrangements
उरई। झांसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा ने रविवार की रात मुंबई गोरखपुर संत कबीर नगर एक्सप्रेस से उरई आकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टिकट विंडो, पूछताछ खिड़की, प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। पैनल रूम में पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पीके निरंजन से बात की। उन्होंने फायर उपकरण, रिले रूम का रिकॉर्ड और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के समस्या के बारे में पूछा। डिप्टी एसएस से प्लेटफार्म नंबर एक और तीन पर बनी कैंटीन बंद होने की वजह पूछी। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर जाकर निरीक्षण किया। माल गोदाम साइडिंग में शेड के नीचे रखी खाद को भी चेक किया। कानपुर और झांसी के छोर पर बने प्लेटफार्म को चेक किया। झांसी कानपुर जाने वाले प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं पूछी। करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद वह वापस चले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed