{"_id":"5f15d99c8ebc3e63ae52af63","slug":"railway-station-lost-power-commotion-of-passengers-orai-news-knp57231589","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन की बिजली गुल, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन की बिजली गुल, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात बिजली गुल हो गई। उसी समय लखनऊ से मुंबई जाने वाली स्पेशल पुष्पक एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर आई थी। बिजली गुल होने पर यात्रियों को जब कोच ढूंढने में परेशानी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्री डिप्टी एसएस कार्यालय भी पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस ने यात्रियों को समझाकर झांसी कंट्रोल रूम को मामले से अवगत कराया। इसके चलते ट्रेन अपने निर्धारित स्टापेज दो मिनट की बजाय पांच मिनट तक रोकी।
रविवार रात 11.10 बजे जब पुष्पक एक्सप्रेस सरसौखी स्टेशन से गुजर रही थी, तभी उरई स्टेशन की बिजली गुल हो गई। इस पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस कुमार अंशुल ने बिजली विभाग के कर्मचारी से जेनरेटर चलाने के लिए कहा पर कर्मचारी ने यह कहकर जेनरेटर चलाने से मना कर दिया कि उन्हें एसएसई ने बिजली जाने के 15 से 20 मिनट बाद ही जेनरेटर चलाने का आदेश दिया है।
इस पर डिप्टी एसएस ने झांसी कंट्रोल रूम को अवगत कराया। इसी बीच 11.26 बजे पुष्पक एक्सप्रेस उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर खड़ी हो गई। स्टेशन पर अंधेरा था, सिर्फ कार्यालय की ही लाइटें चल रही थी। ट्रेन आने के बाद जब यात्रियों को कोच ढूंढने में समस्या हुई तो वह हंगामा करते हुए डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंच गए। डिप्टी एसएस ने उन्हें समझाकर बुझाकर टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से ट्रेन में बैठाया और उनसे कहा कि जब तक वे बैठ नहीं जाएंगे, तब तक ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके चलते ट्रेन निर्धारित स्टापेज दो मिनट की जगह पांच मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। दिनेश तिवारी, देवनारायण, राहुल सोनी. रश्मि, अनुज पाल आदि ने रेल प्रशासन के इस रवैये पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
डीजल की बचत का है आदेश
बिजली विभाग के एसएसई पीडी निरंजन का कहना है कि उनके मंडलीय अधिकारियों का निर्देश है कि बिजली की बचत करें। उनके निर्देश के अनुपालन में ही डीजल की बचत की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यालयों की तो बिजली निर्बाध सप्लाई जारी है। सिर्फ प्लेटफार्म की ही बिजली गई थी।