{"_id":"6188164ee7193959e70e8ff8","slug":"railway-covid-19-mumbai-lucknow-cricket-kanpur-auraiya-won-seat-orai-news-knp6626241180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों हुई फुल, वेटिंग के बाद भी जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों हुई फुल, वेटिंग के बाद भी जगह नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। छठ पूजा के चलते झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई से गुजरने वाली ट्रेन मुंबई, गुजरात, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, त्रिवेंद्रम, तिरुअनंतपुरम, इंदौर, एर्नाकुलम से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग के बाद जगह नहीं है। ऐसे में छठ पूजा में पहुंचने वाले कामगारों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि स्पेशल ट्रेनों में सीट नहीं है।
बता दें कि दिवाली के बाद पूर्वांचल और बिहार का छठ पूजा सबसे बड़ा त्योहार होता है। ऐसी में कई राज्यों में काम करने वाले कामगार अपने घर जाते हैं। मुंबई और गुजरात से आने वाली पनवेल गोरखपुर, मुंबई लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस, मुंबई गोरखपुर, मुंबई प्रतापगढ़ उद्योगनगरी, वलसाड कानपुर उद्योगकर्मी, मुंबई लखनऊ लखनऊ एक्सप्रेस, हैदराबाद गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में वेटिंग के बाद नो रूम दिखने लगा है। मुंबई और गुजरात से आने वाली ट्रेनों में जनरल कोचों में यात्री ठसाठस भरे है। इसमें 83 यात्रियों की सीटों की बजाए 200 से 300 यात्री यात्रा कर रहे है। खास बात तो यह है कि एक भी यात्री के मुंह पर मास्क नहीं है। कोरोना जैसी महामारी बीमारी के चलते यात्री लापरवाह हैं। मुख्य रिजर्वेशन सुपरवाइजर डीपी मालवीय का कहना है कि छठ पूजा के चलते रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। ताकि यात्री घर पहुंच सके। पर अधिकांश ट्रेनें फुल है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता का कहना है कि उरई से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में चेकिंग की जा रही है। जो यात्री बिना बिना मास्क के देखेंगे उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। डिप्टी सीटीआई ज्ञान सिंह का कहना है कि अगर बिना टिकट यात्रा कर रहे हो तो उन पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करें।
----
फोटो-13-बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़। संवाद
ट्रेनों के साथ बस स्टाप पर भी दिख रही भीड़
उरई। ट्रेनों के साथ रोडवेज बसों में भी भीड़ देखी गई है। सरकारी बसें हो या प्राइवेट, दोनों ही जगह यात्रियों की भीड़ देखी गई। दिवाली के भाईदूज के बाद रविवार को लोग अपने घरों को लौटने शुरू हो गए। ऐसे में ट्रेनों के साथ बसों में भी भीड़ देखी गई है। रोडवेज के एआरएम केसरीनंदन चौधरी के मुताबिक, यात्रियों की सहूलियत के लिए सभी रूटों पर कुल मिलाकर 81 से 91 बसें लगाई है। जिस रूट पर ज्यादा यात्री निकल रहे है। वहां अतिरिक्त बसें भेजी जा रही है। बसों का संचालन 2 नवंबर से शुरू किया गया था, जो छठ पूजा के साथ 11 नवंबर तक जारी रहेगा। यदि यात्री ज्यादा निकलते है तो मुख्यालय से और बसों की डिमांड की जाएगी। (संवाद)