फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   raili naikali

निकाली रैली, बताया महिला दिवस का इतिहास

Mon, 08 Mar 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
raili naikali
उरई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परमार्थ समाज सेवी संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को इंदिरा पैलेस में सशक्त नारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली भी निकाली। इस दौरान अच्छा कार्य करने पर कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इंदिरा पैलेस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की महिलायें बहुत काम करती हैं जिसका जीता जागता प्रमाण यहां के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हैं। जिसके माध्यम वह स्वयं आत्मनिर्भर बनकर अपना एवं जिले का नाम रोशन कर रही हैं। शशि सोमेंद्र सिह ने कहा कि महिलाएं अपने हकों के लिए आज भी संघर्ष कर रहीं हैं। परमार्थ के निदेशक अनिल सिंह ने महिला दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कमलेश रगौली, सुशीला, किशुनपुरा, पूनम, किरन देवी टीहरए सीमा धमना आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भूपेंद्र गुप्ता, दीपक अग्निहोत्री, रक्त कणिका ममता स्वर्णकार, डा. कल्पना श्रीवास्तव, समाज सेवी कुसुमलता सक्सेना आदि रहे। कार्यक्रम इस अवसर पर परमार्थ संस्थान के शिवमंगल, संदीप पांडेय, आरती, प्रभा, प्रवीणा यादव, रीतेश, राधिका, कशिश, स्वाति, दिनेश, निर्मल आदि रहे।
विज्ञापन

महिलाओं, छात्राओं को किया जागरूक
आटा। बीएमटी इंटर कालेज में महिलाओं में जागरुकता लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक शिव गोपाल सिंह ने छात्राओं को कानून की जानकारी दी। फेसबुक व्हाट्सएप चैट करने में भी सावधानी बरतने को कहा। कालेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र पाठक, हेमंत सिंह, परमेश्वरी दयाल, योगेश, धीरेंद्र निरंजन आदि रहे। कन्या पूर्व प्राथमिक विद्यालय में आटा कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने महिलाओं को हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। कोतवाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की शपथ दिलाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed