फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raghavendra became president and Bhaskar became treasurer of Navalkishore Ramlila Committee.

Jalaun News: राघवेंद्र अध्यक्ष व भास्कर बने नवलकिशोर रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष

Wed, 08 Nov 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 08 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Raghavendra became president and Bhaskar became treasurer of Navalkishore Ramlila Committee.
कोंच। नवल किशोर रामलीला के वर्ष 2023 के महोत्सव के लिए रामलीला समिति का चुनाव कराया गया। जिसमें राघवेंद्र तिवारी को अध्यक्ष, मनोज पाटकार को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष भास्कर दुबे को बनाया गया है।
विज्ञापन


नवलकिशोर रामलीला समिति बजरिया की आमसभा की बैठक बजरिया शंकर जी के मंदिर पर हुई। जिसमें 21 नवंबर से शुरु होने वाला वर्ष 2023 का रामलीला महोत्सव सकुशल कराने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूर्व बैंक कर्मी आनंद दुबे की अध्यक्षता व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक में सबसे पहले निवर्तमान कोषाध्यक्ष अमरेंद्र दुबे ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक का संचालन आचार्य राजेंद्र दुबे ने किया। बैठक में महिजाचरण वाजपेयी, गंगाचरण वाजपेयी, विनोद सोनी, हरिमोहन तिवारी, चंदन यादव, अखिलेश दुबे, सीताराम नगरिया, अनिल अग्रवाल, हिम्मत सिंह यादव, साकेत शांडिल्य, साकेत मिश्रा, पिंकेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed