फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Radha defeated Anshika in the girls' badminton category

Jalaun News: बैडमिंटन बालिका वर्ग में राधा ने अंशिका को हराया

Thu, 30 Oct 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Radha defeated Anshika in the girls' badminton category
फोटो - 29 इंदिरा स्टेडियम में बैडमिंंटन खेलती खिलाड़ी। संवाद
उरई। इंदिरा स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बुधवार को बैडमिंटन में बालिका वर्ग में राधा ने अंशिका का हराया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय जूनियर बालिका व बालक वर्ग की जिमनास्टिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का सुबह शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद बॉबी ने किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में राधा ने आंशिक को 30-5 से हराया। तिथि ने कनिष्का को 30-12 से हराया। प्रथम श्रेणी फाइनल में राधा ने तिथि को 30-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। द्वितीय सेमीफाइनल में काजल ने कोकिल को 30-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

युगल बालिका सेमीफाइनल में राधा व कोकिल कुशवाहा ने अंशिका व प्रांशी नागर को 30-10 से हराकर कर फाइनल में प्रवेश किया। द्वितीय श्रेणी फाइनल में तिथि व काजल ने मीठी व कनिष्का को 30-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन बालक एकल वर्ग में देवांश शर्मा ने चेतन सोनी को 30-22 से हराया। सार्थक सिंह ने अंकित पाल को 30-16 से हराया। अलौकिक कुशवाहा ने प्रदुमन यादव को 30-28से हराया। सेमीफाइनल मैच में देवांश शर्मा ने सार्थक सिंह को 30-18 से हराकर कर फाइनल में प्रवेश किया। अक्षय विश्वकर्मा ने अलौकिक कुशवाहा को 30-3से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार को फाइनल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed