{"_id":"58ac74824f1c1b5354b2421d","slug":"quad-bike-riders-from-the-collision-of-two-young-men-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी से गांव लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे जिससे उनके सिरों में गंभीर चोट लगी। हादसा सुढ़ार गांव के पास हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और शवाें को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधौगढ़ थाना के गांव बंगरा निवासी राजेंद्र कुमार(35) पुत्र लटेरे, उसके साथी रामजी (36) पुत्र हरिलाल निवासी खकसीस थाना रेढ़र व गोपाल (35) पुत्र फेरन लाल निवासर इटौरा थाना रेढ़र की चुनाव ड्यूटी उरई के गल्ला मंडी में लगी थी। ये पेशे से सफाई कर्मी हैं। सोमवार की रात करीब नौ बजे तीनाें एक बाइक पर सवार होकर
अपने-अपने घर जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वे जालौन कोतवाली के गांव सुढ़ार के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनाें युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीराें ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और तीनाें युवकाें को जिला अस्पताल भेजवाया। रास्ते में रामजी व गोपाल की मौत हो गई, जबकि राजेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी होने पर परिजन जिला अस्पताल आए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद रामजी व गोपाल के शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के
मुताबिक तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। इससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई।