{"_id":"687560cbf4dd7297040fc00e","slug":"prv-was-standing-hundred-meters-away-theft-of-lakhs-in-the-house-orai-news-c-224-1-ori1005-131824-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सौ मीटर दूर खड़ी रही पीआरवी, घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सौ मीटर दूर खड़ी रही पीआरवी, घर में लाखों की चोरी
विज्ञापन
माधौगढ़। मालवीय नगर में सोमवार दिनदहाड़े चूड़ी दुकानदार के मकान में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। वारदात के वक्त मकान से सौ मीटर दूर पीआरवी खड़ी रही। लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। वहीं, पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरीय मालवीय नगर निवासी दीपक लाक्षाकार की बाजार में चूड़ी की दुकान है। दीपक ने बताया कि सोमवार को घर से 100 मीटर दूर काली मंदिर में मंगलवार को होने वाले रामायण पाठ कराने की तैयारी चल रही थी। घर के सभी लोग वहीं पर थे। घर के गेट पर ताला लगा था।
इसी दौरान चोर गेट का ताला तोड़कर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से 14 हजार की नकदी, मंगलसूत्र, टॉप्स, दो अंगूठी, ब्रासलेट, चांदी की पायलें, बिछुआ सहित करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। चोर रेडीमेड आभूषणों को छोड़कर मौके से भाग गए। दोपहर में जब उसका बेटा प्रशांत स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा तो टूटे ताले व बिखरा सामान देखकर उसने पिता को जानकारी दी। दीपक ने बताया कि घर से 100 मीटर दूर पीआरवी खड़ी रहती है। दोपहर को भी पीआरवी वहीं खड़ी थी। इसके बाद भी चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे गए।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह का कहना है कि पीआरवी खड़ी होने की सूचना गलत है। पीड़ित ने जब सूचना दी होगी, तब गाड़ी वहां पहुंची होगी। मामला भी संदिग्ध लग रहा है।