फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Proposal sought in the secretary of bad roads

Jalaun News: खराब सड़कों के सचिव में मांगे प्रस्ताव

Sat, 01 Jul 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 01 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Proposal sought in the secretary of bad roads
जालौन। कृषि उत्पादन मंडी समिति की खराब हो चुकी सड़कों, प्रकाश व्यवस्था व जर्जर दुकानों की शिकायत की जा रही थी। मंडी सचिव की मांग पर उपनिदेशक मंडी निर्माण ने मंडी पर आकर निरीक्षण किया और आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बंगरा मार्ग पर स्थित थोक सब्जी मंडी में प्रकाश व्यवस्था खराब हो गई है। मंडी में प्रकाश के लिए खंभों की आवश्यकता है और उन पर लाइटें लगाने की जरूरत है। इसके साथ ही मंडी परिसर में बना गोदाम भी जर्जर हो चुका है व सड़कें भी खराब हो चुकी है। कुछ दुकानें भी क्षतिग्रस्त हैं। व्यापारियों व मंडी सचिव की मांग पर उपनिदेशक मंडी निर्माण झांसी महेंद्र कुमार शुक्रवार को टीम के साथ मंडी पहुंचे और मंडी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रकाश व्यवस्था के लिए 10-12 बिजली के पोल लगाने व प्रत्येक पोल पर लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। मंडी परिसर की खराब हो रही सड़कों, गोदाम व जर्जर दुकानों की मरम्मत के लिए भी प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि मंडी में जो भी छोटे बड़े काम होने हों उनको कराने के प्रस्ताव बनाकर भेजे जाएं। जिससे प्रक्रिया पूरी कराकर आवश्यक कार्य करा दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed