फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Procession-e-Mohammadi came out in all its glory

पूरी शान-ओ-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 11 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Procession-e-Mohammadi came out in all its glory
जुलूसे मुहम्मदी के दौरान बच्चे के साथ सेल्फी लेते एसपी डा. सतीश कुमार। - फोटो : ORAI
कोंच। इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर निकाले गए जुलूसे मोहम्मदी में भारी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने शिरकत की। जुलूस के सदर सभासद शकील मकरानी को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। तमाम हिंदू भाइयों की शिरकत ने कोंच के सांप्रदायिक सौहार्द्र को और भी पुख्ता करने का काम किया। जुलूस के दौरान जगह जगह लंगर बांटे गए, तमाम चौराहों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन

ईद मीलादुन्नवी के मौके पर मुस्लिम बंधुओं ने जोशोखरोश के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला। मस्जिद जीनतुल इस्लाम तिलकनगर से शुरू हुए जुलूस को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जुलूस के सदर शकील मकरानी को मानिक चौक में मोहम्मद उमर, सेठ नसरुल्ला, मोहम्मद अहमद, हरिश्चंद्र तिवारी, महेंद्र सोनी, अताउल्लाखां गौरी, मोहम्मद साबिर आदि लोगों ने पगड़ी बांध कर सम्मानित किया और उनकी सदारत में जुलूस आगे बढ़ा।
विज्ञापन

जुलूस की व्यवस्था में लगी तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के प्रबंधक हामिद हुसैन कादरी की देखरेख में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाएं देख रहे थे। अंसारी बिरादरी, राइन कमेटी खेरा चौराहा, राइन कमेटी बाजार तथा नया पटेल नगर के लोग अलग अलग खेमों में जुलूस की रौनक बढ़ा रहे थे। एसडीएम अशोक कुमार, सीओ शीशराम सिंह लगातार जुलूस के साथ रहे। इस दौरान आनंद अग्रवाल, जाहिद, अनिल पटैरया, राघवेन्द्र तिवारी, महावीर यादव, श्रीनारायण दीक्षित, प्रकाश नारायण, विजय, विपिन पाल, विकास आदि लोग उपस्थित रहे।

मोहम्मदाबाद में जुलूस के दौरान मुस्लिमों भाइयों का स्वागत करते हिंदू भाई

मोहम्मदाबाद में जुलूस के दौरान मुस्लिमों भाइयों का स्वागत करते हिंदू भाई- फोटो : ORAI

कोच में जुलूस ए मोहम्मदी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती पालिका  अध्यक्ष सरिता वर्मा

कोच में जुलूस ए मोहम्मदी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती पालिका अध्यक्ष सरिता वर्मा- फोटो : ORAI

रामपुरा में जुलूस निकालते लोग

रामपुरा में जुलूस निकालते लोग- फोटो : ORAI

मोहम्मदाबाद में जुलूस के दौरान तैनात पुलिस फोर्स

मोहम्मदाबाद में जुलूस के दौरान तैनात पुलिस फोर्स- फोटो : ORAI

मोहम्मदाबाद में तिरंगा लेकर जुलूस निकालते लोग

मोहम्मदाबाद में तिरंगा लेकर जुलूस निकालते लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed