फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Problems raised in farmers'

किसान दिवस में उठाईं समस्याएं

Wed, 16 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 16 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Problems raised in farmers'
किसान दिवस में समस्याएं सुनते एसडीएम व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसान नेताओं ने किसानों की समस्याओं को रखा। वहीं, अफसरों ने भी किसानों की समस्याएं निस्तारित कराने का भरोसा दिया। इस दौरान किसान दिवस में आई करीब 39 शिकायतों के निस्तारण की आख्या भी पढ़कर सुनाई गई। उपजिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित
विज्ञापन


बैठक में किसान नेता साहब सिंह ने मांग रखी कि कोंच मलंगा नाला का सीमांकन कराकर खुदाई कराई जाए। इस नाले से 30 से 40 गांव प्रभावित होते हैं। पलेवा के लिए 30 नवंबर तक नहरों का संचालन किए जाने की मांग की। किसानोें द्वारा अमीसा माइनर पर खांदिया काटने की शिकायत की गई। वहीं, निजी नलकूपों के विद्युत कनेक्शन काटे जाने पर किसानों ने
विज्ञापन


मांग की है कि वर्तमान में रबी फसलों की बुवाई के लिए पलेवा होना है। ऐसे में निजी नलकपों के विद्युत कनेक्शन जोडे़ जाएं।   एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभिंयता को निर्देश दिए कि जो भी ट्रांसफार्मर ठीक कराए जाएं, उनकी गुणवत्ता बेहतर हो। रामगंगा कमांड द्वारा ग्राम टिमरो मेे नालियों की मरम्मत न किए जाने की शिकायत की गई। एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। फसल बीमा के संबंध में उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने किसानों को जानकारी दी कि गैर ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा 1.5 प्रतिशत प्रीमियम जमा कर करा सकते हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह, साहब सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed