फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Problems of ex-servicemen solved

Jalaun News: पूर्व सैनिकों की दूर हुईं समस्याएं

Tue, 03 Oct 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 03 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Problems of ex-servicemen solved
आटा। आटा में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व सैनिक पेंशन सेवा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें स्पर्श सिस्टम व पेंशन में आने वाली समस्याओं के निदान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आटा-इटौरा मार्ग पर स्थित फौजी मार्केट में शिविर लगा। जिसमें बुजुर्ग पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और वीर नारियों की स्पर्श सिस्टम तथा पेंशन से होने वाली समस्याओं का निराकरण और जीवन प्रमाणित किया गया है। एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक कमांडर एके मेहरोत्रा नौसेना मेडल (गैलंट्री अवॉर्ड) ने केंद्रीय सैनिक बोर्ड से पूर्व सैनिकों को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पूर्व सैनिक जीवन में एकता के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

हवलदार जितेंद्र सिंह सरदार ने पूर्व सैनिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अखिलेश नगायच, नायब सूबेदार राधेश्याम दोहरे, राजकुमार पाल अमीसा, राघवेंद्र सिंह सेंगर, रविंद्र सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह, अमर सिंह पाल, भूपेंद्र सिंह चौहान, रामलखन सिंह सरसेला, जमुनादास, जगराम प्रजापति, छेदा सिंह, सुनील विश्वकर्मा, मुन्नी देवी, संध्या, उदय पाल, धर्मगुरु शत्रुघ्न सिंह, जितेंद्र गुबरेले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed