{"_id":"578a6c5d4f1c1b010513e635","slug":"problems-immediately-dispose-of-the-public-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की समस्याएं तुरंत निपटाएं-डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की समस्याएं तुरंत निपटाएं-डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करती डीएम संदीप कौर, साथ में एसपी एके त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस व राजस्व के अधिकारी जब मिल कर टीम भावना से काम करते हैं तब जनता की समस्याओं का निस्तारण जल्दी होता है। यह बात डीएम संदीप कौर ने जिले के एट थाना परिसर में हुए समाधान दिवस में कही। उन्होंने फरियादियाें की समस्याएं सुनी और शिकायताें के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजकर दो समस्याआें का निस्तारण भी किया।
वहीं एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस जनता से सीधे संवाद करे और जनता भी पुलिस को सहयोग करे इससे अपराधियों पर नकेल कसना आसान होगा। उन्हाेंने क्षेत्र के चौकीदाराें की समस्याएं सुनीं और कहा कि गांव की हर छोटी बड़ी सूचना पुलिस को दें। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। शहर कोतवाली में एसडीएम संजय कुमार व सीओ
जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बारिश के होने से केवल दो ही शिकायतें आई जिनमें पुलिस को भेजकर दोनाें पक्षाें को बुलाकर बात सुनकर समस्या का निस्तारण कर दिया। कोंच कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 14 शिकायतें आईं, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम गोरेलाल
विज्ञापन
शुक्ला, सीओ अवधेश कुमार शुक्ल, दरोगा रवीन्द्र त्रिपाठी, दिनेश यादव, उदयपाल सिंह, विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कालपी प्रतिनिधि केे अनुसार कोतवाली मे समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इसमें 17 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एएसपी शकील अहमद ने शिकायतों का निस्तारण शीघ्रता से करने के
निर्देश दिए। एसडीएम जलराजन चौधरी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हेगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, एसएसआई रामराज शुक्ला आदि मौजूद रहे। समाधान दिवस के बाद एएसपी शकील अहमद ने स्थानीय कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली के अभिलेखों व रजिस्टरों को चेक किया, इसके साथ ही
मातहतों को निर्देश दिए। जालौन प्रतिनिधि केे अनुसार कोतवाली परिसर में आयोजित हुए समाधान दिवस में 7 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराईं। सभी शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जेपी यादव, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
कोतवाली को मिले 10 सिपाही
सिपाहियों की खासी कमी से जूझ रही कोंच कोतवाली में 10 सिपाहियों की पोस्टिंग की गई है, जिसमें सात सिपाहियों की आमद भी हो चुकी है। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने इनमें से चारों चौकियों को एक एक सिपाही मिलेगा, शेष छह कोतवाली में रहेंगे।