फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   principal,semin ar in banda,doctor,collage,media prabhari

गौतम बुद्ध के बताए संदेश पर चलकर करें चिकित्सा कार्य

Sat, 03 Jul 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
principal,semin ar in banda,doctor,collage,media prabhari
उरई। राजकीय मेडिकल कालेज (जीएमसी) के लेक्चर थिएटर में अस्थिरोग विभाग के निर्देशन में महात्मा गौतमबुद्ध के जीवन चरित्र पर मेडिकल एथिक्स विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ ने महात्मा गौतम बुद्ध के जीवन के बारे में बताया कि महात्मा बुद्ध का वास्तविक नाम सिद्धार्थ था। पर गौतमी द्वारा पाले जाने के कारण उन्हें गौतम भी कहा गया। बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद उनके नाम के आगे बुद्ध उपसर्ग जोड़ दिया गया और धीरे-धीरे वे महात्मा बुद्ध के तौर पर प्रख्यात हो गए। प्राचार्य ने संदेश दिया कि करुणा, शील एवं मैत्री जो कि गौतम बुद्ध के मुख्य सूत्र थे। जिन पर चलकर आज विश्व की संपूर्ण मानवता ने अपने जीवन को प्रकाशित किया है। हम समस्त चिकित्सक करुणा एवं शील का अनुसरण करते हुए मरीजों के साथ मधुर एवं प्रिय भाषा के साथ उनका हालचाल पूछकर उनकी अधिकांश बीमारी ठीक कर सकते है। डॉ नकुल ने महात्मा गौतम बुद्ध की जीवन यात्रा का विस्तार से वर्णन किया। डॉ गौरव बनौरिया, डॉ पवन दामने ने कोविड-19 संक्रमण से उपचार एवं रोकथाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। प्राचार्य ने समर्पित भाव से कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ शुभांगी, डॉ मनोज, डॉ आरएन कुशवाहा, डॉ शैलेंद्र, डॉ छवि, डॉ चरक सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed