{"_id":"65ce784075b6e1f358008ee5","slug":"principal-and-secretary-will-measure-the-disorders-in-cow-shelters-orai-news-c-224-1-ori1004-110896-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गोशालाओं में अव्यवस्थाओं पर नपेंगे प्रधान व सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गोशालाओं में अव्यवस्थाओं पर नपेंगे प्रधान व सचिव
Fri, 16 Feb 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। एनजीटी की सख्ती को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी किसी तरह की ढिलाई के मूड में नजर नहीं आ रहे है। गुरुवार को डीएम के निर्देश पर हुई बैठक में बीडीओ ने सख्त चेतावनी दी हैं। इससे संबंधितों में खलबली है।
गुरुवार को ब्लॉक सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बीडीओ प्रतिभा शाल्या ने कहा कि गोशालाओं में किसी प्रकार की अव्यवस्था मिली तो संबंधित सचिव, प्रधान के साथ सेक्टर प्रभारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। नियमित अपनी अपनी गोशालाओं में जाकर व्यवस्थाओं को परखें, भूसा, चारा की कमी न हो, इसके साथ ही गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं।
उन्होंने कहा कि कुछ कर्मियों द्वारा लापरवाही को शिकायत मिल रही हैं,उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि जिन गोशालाओं में जरूरी कार्य होना हो,इसकी सूचना कार्यालय में जमा करें। इस दौरान राजबहादुर,मेहरबान सिंह, महेंद्र यादव, राजकुमार यादव, वीरेंद्र पाल,आवेश खान, कमलेश पाल, नवीन कुमार, प्रवीण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।