{"_id":"60047e968ebc3e2c542f1251","slug":"preparations-to-start-rasuki-on-rambihari-orai-news-knp6065686122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबिहारी पर रासुका लगाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबिहारी पर रासुका लगाने की तैयारी शुरू
विज्ञापन
उरई। पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपी रामबिहारी पर रासुका लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस एनएसए की फाइल में उसका इलाके में खौफ दर्ज कर रही है, ताकि कार्रवाई को एडवाइजरी बोर्ड की भी स्वीकृति मिल सके। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कड़ी सजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
कोंच के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी पूर्व लेखपाल और भाजपा नेता रामबिहारी को पुलिस ने बुधवार को नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था। रामबिहारी के खिलाफ अब तक यौन उत्पीड़न के तीन मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस को उसके पास से बरामद हार्ड डिस्क, लैपटॉप, पेन ड्राइव और डीवीआर में अश्लील वीडियो की भरमार भी मिली है। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनएसए लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। लिखापढ़ी में पुलिस ने दिखाया है कि कांड के खुलासे के बाद से ही रामबिहारी की दहशत इलाके में बढ़ गई है।
यौन उत्पीड़न के अलावा रामबिहारी घर पर ही जुआड़खाना भी चलाता था। इस काम में उसका गैंग भी हो सकता है। इस कारण मोहल्ले की महिलाएं दहशत में हैं। वे अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहीं। नाबालिग भी स्कूल, कोचिंग तक जाने में डर रहे हैं। इतना ही नहीं तमाम सामाजिक संगठनों की ओर से आरोपी को कड़ी सजा की मांग उठ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लिखा-पढ़ी में यह भी दिखाया जा रहा है कि यदि रामबिहारी जल्द बाहर आया तो वह फिर से जुए, सट्टे के अलावा नाबालिगों के यौन उत्पीड़न जैसे कृत्य करना शुरू कर देगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। पूरा प्रयास है कि रामबिहारी पर रासुका लग सके।