फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pregnant woman gasps while climbing stairs, then gets tested in pathology.

Jalaun News: सीढि़यां चढ़कर हांफती गर्भवती, तब होती पैथोलॉजी में जांच

Wed, 05 Mar 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman gasps while climbing stairs, then gets tested in pathology.
उरई। महिला अस्पताल आने वाली गर्भवती को पैथोलॉजी जांच के लिए 24 सीढि़यां चढ़नी पड़ती हैं। करीब तीन घंटे इंतजार करने के बाद उनकी जांच हो पाती है। पैथोलॉजी जांच कराने के लिए सीढि़यां चढ़कर पैथोलॉजी कक्ष में जाने के लिए गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) की श्रेणी में आने के बाद भी उनके साथ लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में रोजाना करीब 450 महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं। इनमें करीब 150 महिलाओं को डॉक्टर पैथोलॉजी जांच की सलाह देते हैं। इन महिलाओं को पैथोलॉजी जांच के लिए अस्पताल के प्रथम तल स्थित पैथोलॉजी कक्ष में पहुंचने के लिए सीढि़यां चढ़नी पड़ती हैं। जांच के लिए बैठी महिलाओं का कहना है कि पहले चिकित्सक के कक्ष में लाइन लगाई। इसके बाद सीढि़यां चढ़कर जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन





पहले डॉक्टर के पास लाइन लगाई, फिर सीढि़यां चढ़नी पड़ीं
फोटो-23-लक्ष्मी। संवाद
आटा क्षेत्र के भदरेखी से आई लक्ष्मी ने बताया कि वह सुबह 10 बजे अस्पताल आ गई थीं। डॉक्टर को दिखाने के बाद उन्होंने जांच के लिए सलाह दी। सीढि़यां चढ़कर पैथोलॉजी पहुंचे। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली है। गर्भवती की जांच की व्यवस्था नीचे होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे होना चाहिए कलेक्शन सेंटर
फोटो-24-काजल। संवाद
डकोर ब्लॉक के नुनसाई की काजल ने बताया कि चिकित्सक को दिखाने के लिए लाइन में लगी थीं। फिर सीढि़यां चढ़कर ऊपर पहुंचे। सुबह 11 बजे से पैथोलॉजी जांच के लिए बैठी रहीं। दो घंटे बाद तक रिपोर्ट नहीं मिली। कहा गर्भवती के ब्लड कलेक्शन की व्यवस्था नीचे होनी चाहिए।



कई बार दे चुके नीचे जांच सेंटर के निर्देश
महिला अस्पताल की जांच को पहुंचने वाले अधिकारी और कायाकल्प की टीम कई बार पैथोलॉजी जांच के लिए जांच सेंटर नीचे खोलने की सलाह दे चुके हैं। हालांकि अभी तक इस पर अमल नहीं हो पाया है। इसकी वजह से गर्भवती परेशान होती हैं।


वर्जन
महिला अस्पताल में जगह की समस्या है। महिलाओं को जांच के लिए सीढि़यां चढ़ने में परेशानी होती है। इस समस्या से निजात के लिए वह भूतल पर गर्भवती की जांच के लिए कलेक्शन सेंटर शुरू कराने की योजना है। भूतल पर प्रसव पूर्व जांच के लिए एक कक्ष निर्धारित कर दिया है। अब पैथोलॉजी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन और ब्लड कलेक्शन सेंटर खोलने की योजना बना रही है। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है।
- डॉ. सुनीता बनौधा, सीएमएस, महिला अस्पताल, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed