फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances, father alleges murder

Jalaun News: गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 23 Jun 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances, father alleges murder
उरई। संदिग्ध हालात में आठ माह की गर्भवती अचेत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के खर्रा गांव निवासी अमित कुमार की 21 वर्षीय पत्नी पूजा आठ माह की गर्भवती थी। बुधवार की रात उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उरई अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पति अमित चेन्नई में रहकर पानी-पूरी का धंधा करता है।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता कोंच कोतवाली क्षेत्र के खोया निवासी रामअवतार ने बताया कि बेटी की शादी 19 जून 2022 को खर्रा निवासी अमित के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। बताया कि ससुरालियों के मारपीट करने की जानकारी देने पर जब वह बेटी के साथ 11 जून को जालौन कोतवाली पहुंचे तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह उसे अपने साथ खोया गांव ले गए। 19 जून को पति परिवार के लोगों के साथ शादी की सालगिरह की बात कहकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पूजा को उसने कुछ खिला दिया। इससे दूसरे दिन उसे खून की उल्टी होने लगी। उसने जानकारी ससुरालियों को दी तो उन्होंने इलाज कराने से मना कर दिया। इस पर उसे उरई ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए झांसी ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर खर्रा पहुंचे और ससुरालियों से इलाज कराने की बात कही। ससुराली उसे अस्पताल ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया। कोतवाल समीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। पति अमित का कहना है कि मायके वालों की मनमानी से उसकी पत्नी पूजा की जान गई है। उसे कोई परेशान नहीं करता था। उसे और परिवार को फंसाने के लिए पूजा के पिता आरोप लगा रहे हैं। कोतवाल समीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed