फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Poor family on a two-day hunger strike

दो दिन से भूख हड़ताल पर गरीब परिवार

Fri, 01 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Fri, 01 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Poor family on a two-day hunger strike
भूख हड़ताल पर बैठा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड में सरकार ने गरीबों को मुफ्त में राशन देने की व्यवस्था की है, पर कोटेदार की मनमानी के चलते एक गरीब परिवार को राशन के लिए भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। जिलास्तरीय अधिकारी भी भूख हड़ताल को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि मुसमरियां गांव का एक परिवार लगातार दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठा है। इस दौरान कोई आला अधिकारी परिवार के सदस्यों की देखने नहीं आया। इससे हड़ताल करने वालों में आक्रोश है।
विज्ञापन


    बुधवार को मुसमरियां गांव निवासी बेबा लज्जा बेटी कलेक्ट्रेट परिसर में अपने पूरे परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। पहले दिन कोई बात नहीं बनी तो परिवार के छह सदस्य दूसरे दिन गुरुवार को भी भूख हड़ताल पर रहे। इसके पहले वह 20 व 21 जून को भी भूख हड़ताल कर चुके है। उस समय उन्हें एक सप्ताह में पात्रता सूची में नाम दर्ज कराने का भरोसा दिया गया था। जब पूर्ति विभाग ने कोई काम नहीं किया तो परिवार ने फिर से भूख हड़ताल की राह पकड़ ली। इसके पहले तहसील दिवसों से लेकर जिलाधिकारी दरबार में भी शिकायत की जा चुकी है, जिसमें कोटेदार पर पात्रता सूची से जानबूझ कर नाम हटाने का आरोप लगाया था। कैलाश ने बताया कि जब तक अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठी सत्यवती ने कहा कि कई बार कोटेदार से निवेदन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए यह निर्णय लेना पड़ा है। इस दौरान, गुड्डी, उत्तम चंद्र, राजाराम, नीतू, उषा, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed