फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   political

अध्यक्ष की कुर्सी पाने को भाजपा, बसपा में लग रहा गुणा भाग

Thu, 06 May 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
political
उरई/ कालपी। जिला पंचायत सदस्यों के नतीजे आने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रस्साकशी शुरू हो गई है। जिसमें सात सीटें जीतने वाली बसपा व छह सीटों वाली भाजपा में सीधा मुकाबला माना जा रहा है। दोनों ही दलों के बड़े नेताओं ने रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है। इस रस्साकसी में निर्दलीय निर्णायक माने जा रहे हैं क्योंकि उनके पास भी छह सीटें हैं। ऐसे में मुकाबला रोचक होने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पद को पाना बसपा के लिए अभी तक सपना ही रहा है। इस पद पर भाजपा व सपा का ही कब्जा रहा है। इस बार जरूर 25 में से सर्वाधिक सात सदस्य चुने जाने से बसपा नेतृत्व उत्साहित है। बसपा नेताओं ने दावा भी किया है कि इस बार उनके ही दल का जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी पर बैठेगा, पर मुकाबला सत्ताधारी दल से होने के कारण इतना आसान भी नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के छह सदस्य चुनकर आए हैं और पिछले 15 साल से भाजपा का भी जिला पंचायत अध्यक्ष नही बना है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन ने भी निर्दलीय चुनाव जीता था। इस बार सूबे में सरकार होने के चलते भाजपा का पूरा प्रयास है कि अध्यक्ष भी पार्टी का ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार यह सीट भी अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। लिहाजा जिताऊ नेता की तलाश शुरू हो गई है। इसके अलावा भाजपा और बसपा दोनों ही दलों के नेता अब अपने-अपने सपने पूरे करने के लिए निर्दलीयों को अपना बनाने की कवायद में जुटे हैं। इसके साथ ही 4 सीटों वाले दल सपा को भी हल्के में नही लिया जा सकता क्योंकि सपा का वर्ष 2005 से लगातार तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा भी रहा है। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सपा भी इस चुनाव में कोई बड़ा खेल कर सकती है।

दमखम से चुनाव लड़ने का दावा
उरई। बसपा की बैठक जिलाध्यक्ष संजय गौतम की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि बुंदेलखंड के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार ने बसपा के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को बधाई दी और कहा कि बसपा पूरे दमखम से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्य प्रियंका गौतम, अतर सिंह पाल, मनोज याज्ञिक, कैलाश राजपूत, ज्योति पांडेय, मातावती चौहान, मीनाक्षी पटेल को सम्मानित किया गया। संजय भदौरिया, महेंद्र सोमई, संजय राय, विवेक चौधरी, मानवेंद्र भी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed